भगवानपुर: अलग-अलग गांवों में मारपीट के हुए दो मामलों में पुलिस ने कई लोगों के शांतिभंग की आशंका में चालान किए हैं।
छापुर शेरअफगानपुर गांव में रंजिश के चलते गुलफान पुत्र दिलशाद व हमीद पुत्र खुर्शीद के बीच मारपीट हो गई। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। जब लाठी डंडे चलने लगे तो गंाव के किसी व्यक्ति ने सूचना थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
वहीं दूसरी ओर, खेलपुर गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मुंतजिर, फारूख, हारुन व शफी पुत्र फारूख का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

No comments:
Post a Comment