For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

वैयक्तिक सहायक व स्टेनोग्राफरों का कार्य बहिष्कार शुरू

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राजस्व वैयक्तिक सहायक एवं स्टेनोग्राफर्स संघ के प्रांतीय आह्वान पर वैयक्तिक सहायकों व स्टेनोग्राफरों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ की मांग है कि पुनर्गठन समिति की संस्तुतियों को शीघ्र लागू किया जाए।
कार्य बहिष्कार के दौरान संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संघ लंबे अर्से से पुनर्गठन समिति की संस्तुतियों को लागू करने की मांग कर रहा है। इसके बाद भी उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। जिससे विवश होकर संघ को कार्य बहिष्कार जैसा निर्णय लेना पड़ा है। बैठक में संघ के प्रांतीय महामंत्री प्रफुल्ल पंत ने कहा कि अब संघ के मांग की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सदस्यों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने पुनर्गठन समिति की संस्तुतियों को शीघ्र लागू किए जाने की मांग की है। धरने में ईश्वर चंद्र जोशी, मदन राम आर्या, गोपाल बिष्ट व जीवन सनवाल बैठे। धरने के बाद संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य राजस्व आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया।

No comments:

Post a Comment