For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

भिकियासैंण: रमसा कार्यक्रम के अंतर्गत सल्ट एवं भिकियासैंण विकास खंडों के प्रधानाचार्यो की पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला स्थानीय राइंका में सोमवार से शुरू हो गई है। आज पहले दिन प्रतिभागियों को गुणवत्तापरक शिक्षा व विद्यालय प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में करीब 41 प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य प्रशिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सोन ने प्रधानाचार्यो को प्रशिक्षण के महत्व व लाभों की जानकारी दी तथा बेहतर शिक्षा को प्रधानाचार्यो की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में खंशिअ सल्ट के साथ ही अल्मोड़ा से आये डा.विनोद हर्बोला, डा.गौरी शंकर कांडपाल, जगेन्द्र सिंह रावत व ललित मोहन वैला मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment