For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्र निर्माण जरूरी

हरिद्वार: श्री हरमिलाप मिशन का तीन दिवसीय वार्षिक समारोह सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्र निर्माण की महत्ता का बखान किया गया। मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सोमवार को श्री हरमिलाप भवन में वार्षिक समारोह का शुभारंभ श्री हर मिलाप साहिब की स्तुति के साथ हुआ। हरमिलाप मिशन के परमाध्यक्ष मदन मोहन हरमिलापी ने स्तुति की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सच्चे संत व गुरु की कृपा से ही सनातन संस्कृति को अक्षुण रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसके लिए चरित्र निर्माण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण के साथ ही राष्ट्र निर्माण की बुनियाद तैयार हो जाती है। महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुंदर दास ने कहा कि सत्संग से आत्मा का परमात्मा से मिलन हो जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्र निर्माण जरूरी है। आचार्य हरिहरानंद ने कहा सद्गुरु का सानिध्य मिलने से अज्ञानता का नाश हो जाता है और जीवन में ज्ञान की किरण प्रज्ज्वलित होती है। समारोह में दिन भर भजन-संकीर्तनों का दौर चलता रहा और समारोह भक्ति रस से सराबोर हो उठा।
समारोह के तहत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर पंडित रवि देव शास्त्री, कांता देवी, जयदयाल, राम प्रकाश सेठी, नितिन शास्त्री, कृष्ण राजपाल, गुरदीप कुमार, ब्रह््मस्वरूप भाटिया आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment