भगवानपुर: सिकरोढ़ा गांव में राशन कम देने को लेकर एक ग्रामीण व राशन डीलर के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने भगवानपुर थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
राशन डीलर बबलू पुत्र बिनारसी दास ग्रामीणों को राशन वितरित कर रहा था कि इसी बीच गांव का ही जावेद पुत्र जाहिद भी राशन लेने पहुंच गया। जावेद ने राशन कम देने का विरोध किया। इस पर राशन डीलर व जावेद के बीच कहासुनी हो गई। मामले की सूचना मिलते जावेद के परिजन भी राशन की दुकान पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख दुकान पर आए अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने पहुंच गए। भगवानपुर थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे को मारपीट करने का आरोपी बताते थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment