हरिद्वार: शुक्रवार शाम निर्माणाधीन भवन के बन रहे बेसमेंट में मलबा गिरने से उसमें मजदूर दब गए। भवन मालिक ने बिना पुलिस या जिला प्रशासन को इसकी सूचना दिए ही मामले को रफा-दफा करने के प्रयास शुरू कर दिए।
दरअसल, शुक्रवार शाम पांच मजदूर के दबे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद भवन मालिक डॉ. नागेन्द्र बड़कोटी ने मलबा के गिरने से उसमें दबकर केवल एक मजदूर के चोटिल होने की बात को स्वीकार किया। उन्होंने इससे इनकार किया कि मलबे दबने वाले मजदूरों की संख्या इससे अधिक थी। हालांकि देर से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और जिला प्रशासन के लोगों ने मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका से इंकार नहीं किया है।
मौके पर पहुंचे एसडीएम हरवीर सिंह और तहसीलदार घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ भवन के निर्माण से संबंधित नक्शे को भी मौके पर तलब किया है। पुलिस के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डॉ. नागेंद्र बड़कोटी का मकान बन रहा है। बेसमेंट में गाड़ियों की पार्किंग बनाई जा रही है, जबकि इसके ऊपर घर बनाया जाना प्रस्तावित है। शुक्रवार को मजदूर व राजमिस्त्री सुबह से काम पर लगे हुए थे। साढ़े चार बजे के लगभग काम करते वक्त मिटटी की ढांग मजदूरों के ऊपर आ गिरी। आसपास काम कर रहे मजदूरों व मिस्त्रियों ने सरिये काटकर मजदूर को बाहर निकाला। यह सूचना किसी ने पुलिस प्रशासन को दी, लेकिन आरोप है कि प्रशासन के हरकत में आने से पहले ही आनन-फानन में मजदूर को निजी अस्पताल में उपचार दिला वहां से हटा दिया गया।
मौके पर मौजूद कोतवाली निरीक्षक कुलदीप असवाल ने बताया कि मिट्टी के नीचे चार से पांच लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी, लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक मजदूर ही चोटिल मिला। घायल मजदूर की पहचान रामकुमार निवासी बिहार के रूप में हुई। उधर, हविप्रा के सचिव वीएस धानिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भवन बनाने के लिए स्वीकृति ली गई है या नहीं, प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच हर स्तर पर कराई जाएगी। कुछ भी गलत पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

No comments:
Post a Comment