For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

व्यापार मंडल व नगर पंचायत के सहयोग से हटेगा अतिक्रमण

चम्बा: थाना पुलिस की ओर से आयोजित पुलिस व वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण में नगरवासियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया।
बुधवार को थाने में आयोजित बैठक में नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व अपराध नियंत्रण में नगरवासियों से सहयोग की अपील की गयी। इस मौके पर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने कहा कि जाम की समस्या से निजात तभी मिलेगी जब सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। नगर में अतिक्रमण को व्यापार मण्डल और नगर पंचायत के सहयोग से हटाया जायेगा। बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने नगर की समस्याएं रखते हुए उनके निराकरण को सुझाव दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र रमोला,भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा कोठारी, उमराव सिंह सजवाण, जय सिंह नेगी, जवर सिंह चौहान, रुकम सिंह नेगी, दिनेश सिंह, रामलाल आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment