For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

डीपीएस स्कूल में छात्रों को दिया नृत्य कला का प्रशिक्षण

हरिद्वार : डीपीएस स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए थियेटर व नृत्य कार्यशाला आयोजित हुई। छात्रों को नृत्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
डांस इंडिया डांस व बूगी-बूगी के प्रतिभागियों की कोरियोग्राफी कर चुके शम्मी ने नृत्य सिखाया। थियेटर डायरेक्टर पुष्पराज रावत, बाल वृत्त चित्र निदेशक देवांश ने भी छात्रों को विभिन्न जानकारी दी। छात्रों को हीप-हॉप, बॉलीवुड, पाश्चात्य नृत्य कलाओं के बारे में बताया गया। डांस कोरियोग्राफर शम्मी ने बताया कि डीपीएस के छात्रों में प्रतिभा है। छात्रों ने आसानी से विभिन्न नृत्य कलाओं को सीखा। उन्होंने बताया कि 21 मई को विद्यालय में फाइनल शो होगा। प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न ट्रेनिंग स्थलों पर जाकर छात्रों को जानकारी दी जाती है। कार्यशाला समन्वयक एके शोम ने कहा कि आगे भी प्रयास किए जाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment