For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

भ्रष्टाचार की जननी है भाजपा

हरिद्वार:  महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने भाजपा को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की जनविरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। इस दौरान युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष तेल्लूराम को सम्मानित किया गया।
गुरुवार को सुभाषनगर में महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि मिशन 2012 में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तेल्लूराम का स्वागत करते हुए कहा कि युवा वर्ग मिशन 2012 में अहम भूमिका निभाएगा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश सचिव आरएस उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाना होगा। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष युवा कांग्रेस तेल्लूराम ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर सीमा, रीना, मिथलेश देवी, महावीर चौहान, अनिल चौधरी, प्रवीण सैनी, शांति देवी, यशोदा देवी, यशोदा पाल, जगदीश रावत, राजपाल, हरप्रीत सुमन, पंकज गुप्ता, हेमन चंद्रा, तृप्ता शर्मा, संदीप गौड़, विकास आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment