For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 15, 2011

मूर्तिकार आशा लाल को मिलेगा जयदीप पुरोहित स्मृति सम्मान

गोपेश्वर : स्वर्गीय पत्रकार जयदीप पुरोहित स्मृति सम्मान इस बार मूर्तिकार आशा लाल को देने का निर्णय लिया गया।
प्रतिवर्ष हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को होने वाले इस सम्मान समारोह के संबंध में बैठक में गढ़वाल के मूर्तिकारों की कला पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि वर्षो से देवी-देवताओं की मूर्ति बना रहे घिंघराण निवासी आशा लाल को इस पुरस्कार से नवाजा जाए। यह समारोह 30 मई को चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित होगा।
बैठक में किरन पुरोहित, साहित्यकार नंद किशोर हटवाल, सर्वोदयी मुरारी लाल, ओमप्रकाश भट्ट, डा. हरीश मैखरी, बीएस झिंक्वाण, गंभीर सिंह फरस्वाण सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment