देहरादून: उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के ओर से 19 से 26 मई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए देहरादून जिले की टीम का चयन 16 से 18 मई तक अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।
एसोसिएशन के सचिव चंद्रकांत आर्य ने बताया कि देहरादून जिले के टीम के चयन तीन चरणों होंगे। 16 मई को श्री साई बाबा इंटरनेशनल स्कूल, छिद्दरवाला में होने वाले ट्रायल में ऋषिकेश, डोईवाला, भानियावाला व रायवाला क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। 17 मई को सेंग्विन पब्लिक स्कूल बाइपास रोड विकासनगर में होने वाले ट्रायल में सहसपुर, सेलाकुई, हर्बटपुर, विकासनगर व चकराता और 18 मई को देहरादून में होने वाले ट्रायल में मसूरी व देहरादून के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। तीनों स्थानों में हुए ट्रायल के बाद जिले की टीम की घोषणा की जाएगी।

No comments:
Post a Comment