For advertisement contact-09319700701

Monday, May 9, 2011

सरकार के उपेक्षात्मक रुख से आक्रोश

रानीखेत: रानीखेत जिले की मांग को लेकर चल संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले साढ़े तीन माह से चल रहा धरना-प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय में बदस्तूर जारी है। जल्द जिला घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को भी आंदोलन से जुड़े लोगों ने जोरदार नारेबाजी की।
संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना देते हुए आंदोलन से जुड़े लोगों ने सभा व नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को साढ़े तीन माह से अधिक का समय हो गया, किंतु सरकार ने सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। इससे क्षेत्र के प्रति सरकार का उपेक्षात्मक रुख साफ झलकता है। ऐसा करके सरकार जन भावनाओं को आहत कर रही है। आंदोलनकारियों ने शीघ्र स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर रवींद्र जोशी, यूडी जोशी, खीम सिंह खर्कवाल, सभासद मोहन नेगी, उमेश पाठक व संजय पंत, हरी सिंह नेगी, हरीश मनराल, कलश पांडे, साकिर हुसैन, ललित असवाल, विजय पांडे, ललित पपनै, लक्ष्मी नाथ गोस्वामी, गजेन्द्र फत्र्याल आदि शामिल थे। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों गजेन्द्र फत्र्याल, रणजीत बिष्ट, त्रिलोक आर्या, मोहन सिंह, गीता देवी आदि ने जिला आंदोलन को समर्थन व्यक्त किया है।
द्वाराहाट: द्वाराहाट जिले की मांग को लेकर जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन सोमवार को 113वें दिन भी जारी रहा। जिसमें नंदाबल्लभ मठपाल, मोहन चंद्र जोशी, आन सिंह, भवानी शंकर चौधरी धरने पर बैठे। सभा में मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर विनोद जोशी, मुन्ना लाल साह, सुधीर लाल साह, किशोरी लाल साह, जीवन लाल साह, जगदीश रौतेला, उमेश भट्ट, महेश जोशी, अनिल चौधरी, अमित कुमार, वसीम अहमद, गिरीश भट्ट, केडी जोशी, लईक अहमद, कैलाश चंद्र आर्या, परितोष पांडे आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment