For advertisement contact-09319700701

Monday, May 9, 2011

उप प्रधानों का उपचुनाव 19 को

अल्मोड़ा: जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ने बताया कि उप प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। इन पदों के लिए नाम निर्देशन पत्रों को 19 मई तक 10 से 11 बजे तक जमा किया जाएगा। उसी दिन जांच के बाद 1.30 से 3.30 तक मतदान होगा। चार बजे मतगणना व परिणामों की घोषणा हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उप निर्वाचन विकासखण्ड सल्ट के ग्राम पंचायत बौडमल्ला, नानहकोटा, स्याल्दे के पालमपुर, ताड़ीखेत के गुठौली, पपनै कोठार, धौलादेवी के बजेना ग्राम पंचायत के चुनाव होंगे।

No comments:

Post a Comment