श्रीनगर गढ़वाल: बेस चिकित्सालय की व्यवस्थाएं कारगर बनाने को लेकर मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. एसएस मिश्रा ने स्वयं कमान संभाल ली। प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक बेस अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही निरीक्षण भी प्राचार्य स्वयं कर रहे हैं। कम्युनिटी मेडिसन विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसएन नौगाओंकार को प्राचार्य ने बेस अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक का दायित्व भी दिया है। गुरुवार को डॉ. नौगाओंकार ने कार्यभार संभाल लिया।
बेस अस्पताल के इमरजेंसी और गायनी विभाग सहित विभिन्न अनुभागों का भी प्राचार्य प्रो. एसएस मिश्रा की ओर से निरीक्षण किया गया। मेडिकल चिकित्सा प्रबन्धन की दृष्टि से विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही विभागों की कमियां और जरूरतों से भी वह रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार बेस की जरूरतों के बारे में शासन को भी अवगत कराया जा रहा है।
दूसरी ओर चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन नौगाओंकार ने गुरुवार को अस्पताल के प्रशासनिक कार्यो का जायजा लेने के साथ ही इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को आदेशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सभी ड्यूटी चार्ट उन्हें उपलब्ध कराए जाएं।

No comments:
Post a Comment