For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 15, 2011

मायावती सरकार का पुतला फूंका

रानीखेत: ब्लाक कांग्रेस कमेटी ताड़ीखेत ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को पिछले दिनों गिरफ्तार किए जाने की भ‌र्त्सना की और बजीना में मायावती सरकार का पुतला फूंका। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बजीना में बैठक कर कहा कि नोएडा में किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके मायावती सरकार को किसान विरोधी चरित्र उजागर किया है। उन्होंने राहुल की गिरफ्तारी के विरोध स्वरूप बजीना में मायावती सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बचे सिंह देव, गोपाल देव, श्याम सिंह मेहरा, नंदन मेहरा, उमराव सिंह कड़ाकोटी, महेन्द्र राणा, महेन्द्र देव, इंदर नेगी, दिनेश माहरा, रवि माहरा, गिरधर सिंह, अंबा पंत, कमल तिवारी, झुंगर राम, शांति राम आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments:

Post a Comment