नई दिल्ली. भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक के दाऊद के पाक में नहीं होने संबंधी बयान को दरकिनार कर दिया है। साथ ही पूछा है कि पाकिस्तान यह बताए कि भारत का मोस्टवांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम कहां है।
केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई ने कहा, पाक के आंतरिक मंत्री यह बताएं कि अगर दाऊद पाक में नहीं है तो वह कहां है। उन्होंने कहा कि हमारी सूचना के मुताबिक दाऊद पाकिस्तान में है। अगर वहां के मंत्री इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि दाऊद वहां नहीं है तो वे यह बताएं कि वह कहां है।
पिल्लई ने कहा कि 1993 के मुंबई बम हमलों को अंजाम देने वाले दाऊद का कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में घर है। पिल्लई ने कहा, दाऊद से संबंधित किसी अन्य सूचना का हम स्वागत करेंगे।
इससे पहले रहमान मलिक ने एक साक्षात्कार में कहा था कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है। उनका कहना था कि एक पाकिस्तानी लड़की से शादी करना इस बात का प्रमाण पत्र नहीं है कि दाऊद पाकिस्तान में ही है।
उधर दिल्ली में एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को प्रश्रय देता रहा है। वह दाऊद को भारत को सौंपने की दिशा में किसी तरह का कदम नहीं बढ़ा रहा है। वह भारत की मोस्टवांटेड सूची में है और भारत-पाक के बीच हर स्तर की वार्ता में उसे सौंपने को लेकर मांग की जाती रही है।

No comments:
Post a Comment