For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 11, 2011

रामदेव की परीक्षा ! कितना कारगर है योग?


भोपाल क्या आप योग पर भरोसा करते हैं? क्या इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है? ये ऐसे सवाल हैं जो जल्दी ही केंद्र सरकार के एक राष्ट्रव्यापी सर्वे में पूछे जाएंगे। इससे परोक्ष रूप से योग गुरू बाबा रामदेव की योग पद्धति के भी परीक्षण के दायरे में आने की संभावना है।

नेशनल सेंपल सर्वे आर्गनाइजेशन (एनएसएसओ) एक जुलाई से देशभर में सर्वे शुरू करेगा,जो अगले साल 30 जून तक चलेगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आग्रह पर एनएसएसओ यह सर्वे कर रहा है। इसकी मुख्य थीम वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की आम लोगों तक पहुंच और स्वास्थ्य पर उनके असर पर केंद्रित होगी। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में योग के साथ आयुर्वेद,होम्योपैथ,प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी पद्धति भी शामिल है। बाबा रामदेव बगैर योग कैसे!: पिछले कुछ अर्से से देश में योग और बाबा रामदेव एक दूसरे के पूरक बन चुके हैं। बाबा रामदेव ने भी अध्यात्म के बजाय इसे स्वास्थ्य से जोड़ा है। ऐसे में इस सर्वे में योग और बाबा रामदेव की लोकप्रियता का भी परीक्षण हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment