गोपेश्वर : चमोली में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क व नालियों पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया।
उपजिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका की ओर से संयुक्त रूप से चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने ठेली लगाने वालों को भी सड़क से हटाकर चेतावनी दी कि भविष्य में वे जगह -जगह ठेलियॉं लगाकर अतिक्रमण न करें। इसके अलावा सड़क व नालियों पर किये गये अतिक्रमण को हटाते हुये भविष्य में भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस-प्रशासन चमोली में जाम से परेशान है। बाईपास न होने के चलते चमोली बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या रहती है। यात्रा सीजन के चलते स्थिति और भी विकराल हो गई है। प्रशासन ने वाहनों को नये बस अड्डे पर खड़े करने के निर्देश दिये हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद भट्ट, नगर कोतवाल दिनेश चंन्द्र बौंठियाल भी शामिल थे। दूसरी ओर ठेली लगाने वाले व्यापारियों ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया।

No comments:
Post a Comment