For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 11, 2011

ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें होंगी दूर

वाणिज्य कर आयुक्त एवं वित्त सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश में एक अप्रैल से व्यापारियों के लिए वाणिज्य कर विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू हो चुकी है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, बिहार और गोवा समेत देश के अधिकतर राज्यों में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। जिन व्यापारियों के पास कंप्यूटर व इंटरनेट सुविधा नहीं है, वे नजदीकी वाणिज्य कर दफ्तर में हेल्प डेस्क के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रार्थना पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन प्रार्थना पत्र अपलोड होते ही संबंधित व्यापारी को मोबाइल फोन अथवा ई-मेल से उक्त सूचना मिलेगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्रमाण पत्र व्यापारी के पते पर पंजीकृत डाक से भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में होने वाली असुविधाओं के निराकरण को 19 मई को दून विश्वविद्यालय के सिनेट हॉल में कार्यशाला होगी।

No comments:

Post a Comment