For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

स्नातक पर मिले प्रोन्नत वेतनमान

काशीपुर : एलटी ग्रेड में कार्यरत स्नातक शैक्षिक योग्यता वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने व पारदर्शी स्थानान्तरण नीति बनाए जाने जैसी मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने गन्ना सलाहकार समिति उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के पदाधिकारी रविवार को समिति उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल से मिले। शिक्षकों ने बताया कि एलटी वेतनक्रम में कार्यरत ऐसे अध्यापक जो स्नातकोत्तर नहीं हैं उन्हें प्रोन्नत वेतनमान नही दिया जा रहा है। जबकि उसी वेतनक्रम में कार्यरत जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को इंटर शैक्षिक योग्यता पर ही प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है। शिष्टमंडल ने स्नातक शैक्षिक योग्यता वाले एलटी ग्रेड के शिक्षकों को भी प्रोन्नत वेतनमान देने, स्थानान्तरण नीति में वरिष्ठ शिक्षकों, विभाग में कार्यरत पति-पत्नी, विकलांग, विधवा व तलाकशुदा शिक्षिकाओं को वरीयता देने, वर्ष भर में कम से कम 16 उपार्जित अवकाश देने, विभाग में पूर्व में स्वीकृत कृषि, वाणिज्य, संगीत व अन्य वैकल्पिक विषयों को सामान्य घोषित करने, सेवानिवृति की आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करने आदि मांगें भी उठाई। इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमिला भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, भूपेंद्र नेगी, मुकेश वर्मा, रोहिताश्व यादव, राजहंस डोभाल, मज्जू खां, राजकुमार सिंह तोमर, डॉ. प्रमोद चौहान आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment