रुड़की: पत्राचार बीएड बेरोजगारों ने संघ ने क्रमिक अनशन को समाप्त कर फिर से आमरण-अनशन शुरू कर दिया। संघ के पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि इस बार झूठे आश्वासन पर वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की शाम से पत्राचार बीएड बेरोजगारों ने शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा पर आमरण-अनशन शुरू कर दिया। अनशन पर बैठी इन्दु रानी एवं प्रवीन राणा ने ऐलान किया कि सरकार व विधायक रुड़की ने उनके साथ विश्वासघात किया है। अब उनका अनशन तभी टूटेगा, जब उनकी सभी मांगों को मान लिया जाए। इस मौके पर कर्मचारी नेता अरविन्द राजपूत, क्षत्रिय ब्राह्माण एकता मंच के प्रभाकर पंत, आदि ने संघ को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर पवन शर्मा, शिमलेश, सुशीला सैनी, सिद्धगोपाल सैनी, राजकुमार, योगेन्द्र पाल, ऋषिपाल, दिलशाद, राजवीर, रिहाना व पुष्पा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा शिक्षा प्रकोष के जिलाध्यक्ष अनुराग कपिल आमरण अनशन पर पहुंचे। इस मौके पर सह संयोजक राजेन्द्र शर्मा, मैनपाल सिंह व प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment