तीन महीने से ज्यादा चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग की कमान एक शिक्षाविद् डा. डीपी जोशी को सौंप ही दी। अब तक आयोग में बतौर सदस्य नियुक्त डा. जोशी फरवरी में सेवानिवृत्त हुए एसके दास का स्थान लेंगे।
यह पहला अवसर है जब राज्य में किसी सेवानिवृत्त अफसर नहीं बल्कि एक शिक्षाविद् को राज्य लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि आयोग अध्यक्ष पद की होड़ में लगभग आधा दर्जन नाम शुमार थे लेकिन इनमें डा. डीपी जोशी का दावा सबसे भारी रहा। समझा जा रहा है कि सरकार ने संघ की पसंद को तरजीह देते हुए यह फैसला लिया। डा. जोशी शिक्षक हैं और राजधानी के डीबीएस महाविद्यालय में सेवारत रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण कुर्सी के लिए कई वरिष्ठ नौकरशाह और आयोग के सदस्य भी दावेदार थे। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अफसर एस कृष्णन और डा. दिलबाग सिंह के नाम प्रमुख रहे। आयोग के मौजूदा सदस्यों में से जो अध्यक्ष पद की दौड़ में थे उनमें डा. डीपी जोशी के अलावा प्रो. मंजुला राणा शामिल रहीं। राजभवन से उनके नाम को हरी झंडी मिलने के बाद नियुक्ति संबंधी शासनादेश जारी किया गया है।

No comments:
Post a Comment