अल्मोड़ा: विद्युत विभाग को फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी दरबान सिंह गब्र्याल ने विद्युतीकरण से छूट गए राजस्व ग्रामों व तोकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कुटीर ज्योति में उदासीनता पर लताड़ लगाई। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग द्वारा जिले में किए जा रहे विद्युतीकरण के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संयोजनों से संबंधित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि आवेदनकर्ताओं को तत्काल संयोजन की व्यवस्था करें। विद्युत बिलों में लगातार आ रही गड़बड़ी के लिए अधिशासी अभियंता को ताकीद किया। यह भी कहा कि विद्युत उपभोक्ता अनावश्यक रूप से परेशान न हो, इसके लिए ध्यान दें। सुदूर इलाकों में मुनादी करवाएं, उसके बाद कैंप लगाकर बिलों का दुरुस्तीकरण कार्य करें। सभी विद्युतीकरण कार्यो के लिए जनप्रतिनिधियों की राय लेने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सीडीओ धीराज सिंह गब्र्याल, एडीएम राजीव साह, अभियंता संजय कुमार तिवारी, डॉ.डीएस बिष्ट, एई केएस मेहरा, नितिन बथ्र्वाल आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment