For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

द्वितीय केदार मदमहेश्वर की कैलाश जाने की तैयारी पूरी

रुद्रप्रयाग: शीतकाल विश्राम के बाद द्वितीय केदार मदमहेश्वर की डोली की ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए मध्य हिमालय में जाने की तैयारियां शुरु हो गई है, अभी तक प्रथम केदार व तृतीय केदार मध्य हिमालय में विराजमान हो चुके हैं।
छह माह तक पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विश्राम करने के बाद द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर अब ग्रीष्मकाल के दौरान भक्तों को मध्य हिमालय में स्थित अपने धाम में दर्शन देंगे। मदमहेश्वर धाम में श्रद्धालु छह महीने तक भगवान के दर्शन कर सकते हैं। पंचाग की गणना के अनुसार मद्दमहेश्वर धाम के कपाट 18 मई कर्क लग्न प्रात: ग्यारह बजे खुलेंगे, जबकि भगवान की उत्सव डोली 15 को ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भ से सभा मंडप में जाई जाएगी। इसके बाद 16 मई को ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए रांसी पहुंचेगी। 17 मई को रांसी से चल गौंडार पहुंचेगी। 18 मई को सुबह मद्ममहेश्वर धाम पहुंचेगी और सुबह 11 बजे कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि तैयारियां तय समय पर की जाएंगी।

No comments:

Post a Comment