For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

समूह ग में आवेदन के लिए उमड़े अभ्यर्थी

बागेश्वर: समूह ग में विभिन्न विभागों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मची हुई है। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि चार जून है, लेकिन अभ्यर्थियों ने अभी से ही फार्म भेजने शुरू कर दिये हैं। सुबह से ही पोस्ट आफिस में चालान लगाने वाले अभ्यर्थियों की लाइन लग रही है।
प्रदेश सरकार ने समूह ग के लिए पदों की विज्ञप्ति निकाली है जिसके लिए वर्षो से रिक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे बेरोजगार आवेदन कर रहे हैं। आवेदन के लिए फार्म खुले बाजार में मिल रहे हैं। पोस्ट आफिस में चालान लगाने के लिए सुबह से ही आवेदनकर्ताओं की भीड़ लग रही है। युवाओं ने बताया कि पोस्टआफिस में मात्र एक काउंटर होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने एक अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment