For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

किसानों के द्वार पहुंचेंगी योजनाएं

बागेश्वर : संसदीय सचिव चंदन रामदास ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रथ के माध्यम से जनता के बीच जाकर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विभिन्न न्याय पंचायतों को कृषि रथ को रवाना करते हुए श्री दास ने कहा कि कृषि अधिकारियों को चाहिए कि वे गांवों में जाकर किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी रोशन लाल ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध साह, जगदीश जोशी, डीडीओ संजय कुमार, कृषि अधिकारी दिनेश कुमार,समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, मत्स्य अधिकारी अनिल कुमार, सीवीओ पीसी कांडपाल, सहायक निदेशक जलागम डीबी सुयाल आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment