देहरादून: यहां इंदर रोड पर आयोजित मुशायरे में शायरों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं से वाहवाही बटोरी
शमा रोशन होने के बाद नेहनाज स्योहारवी ने अपनी बात कुछ इस तरह रखी-'कैसी हवा आई है खुशबू लिए हुए, बैठी हूं तेरी याद के जुगनू लिए हुए'। महेंद्र अश्क का कहना था-'उड़ा दिए जो होश हवाओं पर रखकर, वो तिनके जोड़के रखते तो घर न हो जाता'। अख्तर मुल्तानी ने फरमाया कि 'हमारा होके वो हमसे बदल गया कैसे, ये हादसा तो हुआ है मगर हुआ कैसे'।
इकराम इलाही ने कहा-'चैन से जीने कब देते हैं दिनभर के हालात, रात की नींद उड़ा देती है हर सुर्खी अखबार की'। मो. अली मौज ने अपनी बात कुछ इस तरह रखी-'दिल में वो ही जज्बा, वही ईसार है अभी, पहले की तरह तुमसे मुझे प्यार है अभी'। इस अवसर पर उद्योगपति एसपी कोचर, डॉ.एस.फारुख, राकेश ओबराय, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीनानाथ सलूजा, सुखमाल चंद जैन, पीएस कोचर, वीके धवन, डीएस मान आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment