देहरादून: राजपुर रोड स्थित विशाल मेगामार्ट में डकैती के आरोपी एक इनामी बदमाश को दून की एसओजी टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर पश्चिमी यूपी समेत दिल्ली में लूट, चोरी आदि के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के बारे में अन्य थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
देहरादून एसओजी को सूचना मिली थी कि विशाल मेगामार्ट में डकैती का वांछित हरिद्वार में है। इस पर एसओजी इंचार्ज मुकेश त्यागी के नेतृत्व में टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने मनोज पुत्र रणवीर निवासी बड़ौत जिला बागपत को खड़खड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम उसे डालनवाला कोतवाली लाया गया। सीओ नवनीत भुल्लर के मुताबिक मनोज पर पश्चिमी यूपी व दिल्ली में चोरी व लूट के 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मनोज ने कुछ समय पूर्व दिल्ली के रोहिणी टोल टैक्स पर अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइस लाख की लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा एलआइसी बड़ौत में भी वह साठ लाख की डकैती डाल चुका है। कुछ समय पूर्व उसने कांडला चौकी शामली जीआरपी थाने पर हमला कर दो कारबाइन व दो एसएलआर लूट ली थी। इसके अलावा उसने रामपुर में राणा शुगर मिल पर भी 73 लाख की डकैती को साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। सीओ के मुताबिक रामपुर की पुलिस ने मनोज पर पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। जबकि अलग-अलग थानों से उस पर करीब पन्द्रह हजार का इनाम है। सीओ ने बताया कि बीते वर्ष राजपुर रोड स्थित विशाल मेगामार्ट में मनोज ही दारोगा बनकर दाखिल हुआ था। काबिलेगौर है कि बदमाशों ने विशाल मेगामार्ट में लाखों का डाका डाला था। इस मामले में मनोज के कुछ सहयोगी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

No comments:
Post a Comment