श्रीनगर,पौड़ी गढ़वाल , यात्रा के दौरान यात्रियों को श्रीनगर में जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। श्रीनगर पुलिस ने इसके लिए पूरे क्षेत्र का नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यदि सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो क्षेत्र की सड़कें जाम से मुक्त रहेंगी।
मंगलवार को क्षेत्र का नया ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए कोतवाल अनिल कुमार जोशी ने बताया कि सवारी वाहनों के लिए पार्किग स्थल तय किए गए हैं। जिसके तहत टीजीएमओयू बस अड्डे के पास टैक्सी स्टैंड पर एक समय में मात्र तीन छोटे वाहन और दो बसें खड़ी रहेंगी। पौड़ी और कोटद्वार जाने वाली यात्री बसें अपने समय के अनुसार रोडवेज बस अड्डे के भीतर खड़ी रहेंगी। कर्णप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों के स्टैंड पर एक समय में केवल दो छोटे वाहन खड़े रहेंगे। श्रीकोट-श्रीनगर टैक्सी स्टैंड पर एक समय में केवल तीन छोटे वाहन सड़क से लगी गली में खड़े होंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान संयुक्त चिकित्सालय के सामने वाहन पार्क नहीं होंगे और सवारियां केवल जीएनटीआइ मैदान से ही बिठाई और उतारी जाएंगी। बाजार चौकी के दाहिनी ओर स्थित टैक्सी यूनियन के स्टैंड पर एक समय में मात्र दो वाहन ही सवारियों के लिए खड़े रहेंगे। जोशी के अनुसार समस्त छोटे वाहनों के लिए जीएनटीआइ मैदान और बड़े वाहनों के लिए नए बस अड्डे में पार्किग बनाई गई हैं। होटल और रेस्त्रां संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही ग्राहकों के वाहन पार्क करवाएं। कोतवाल जोशी ने बताया कि यात्रा काल में सुबह नौ बजे के बाद बाजार में ट्रकों से लोडिंग और अनलोडिंग करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। कीर्तिनगर पुल से विवि गेट तक एसआइ राजविक्रम सिंह, विवि गेट से बहुगुणा पैट्रोल पंप तक एसआइ एनके बचकोटी, बहुगुणा पैट्रोल पंप से श्रीकोट गैस गोदाम तक एसआइ चंद्रमोहन सिंह, गैस गोदाम से हनुमान मंदिर तक एसआइ दिलवर सिंह और हनुमान मंदिर से सिरोबगड़ तक के क्षेत्र के लिए एसआइ पंकज कुमार को प्रभारी बनाया गया है। जबकि समस्त क्षेत्र के प्रभारी कोतवाल अनिल जोशी खुद रहेंगे।

No comments:
Post a Comment