For advertisement contact-09319700701

Wednesday, August 17, 2011

कोटा में बनेगा मिनी स्टेडियम: खजान दास

त्यूणी, निज प्रतिनिधि: आपदा प्रबंधन एवं खेल मंत्री ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने को कोटा के पांचोईथात में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। साथ ही आपदा से क्षतिग्रस्त प्रावि शिलामू का जीर्णोद्वार व कोटा में काली मंदिर का सौंदर्यकरण किए जाने की भी घोषणा की।
जौनसार-बावर क्षेत्र के कोटा-तपलाड़ में आयोजित दो दिवसीय पांचोई मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि खेल एवं आपदा प्रबंधन मंत्री खजानदास ने पांचोईथात में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कोटा गांव स्थित पौराणिक काली मंदिर का सौंदर्यकरण किए जाने की बात भी कही। काबिना मंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय शिलामू का जल्द जीर्णोद्धार करने को कहा। इस दौरान भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री गीताराम गौड़ ने कहा कि कुछ समय पहले हुई बरसात के बाद से कोटा गांव के पास लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते गांव के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य एसएस चौहान ने मुख्य मार्गसे कोटा गांव तीन सौ मीटर लंबे पैदल मार्ग के सीसी खंडजा निर्माण की मांग की। इसके बाद आपदा प्रबंधन मंत्री कोटा गांव में ब्याही बेटी रेशमा से मिलकर हालचाल जाना। इस मौके पर भाजपा चकराता विधानसभा चुनाव सहायक गिरीराज उनियाल, भाजपा चकराता मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह, स्याणा दौलत सिंह, उप प्रधान लक्ष्मीदेवी, प्रताप तोमर, महावीर सिंह, कुंवर सिंह व स्वराज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment