रानीखेत: रानीखेत को अलग जिले का दर्जा देने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी यथावत रहा। आंदोलनकारी जिले की मांग पर अडिग रहे। मांग को लेकर सरकार के खिलाफ अंतिम मोर्चा खोलने की धमकी दी गई। द्वाराहाट में भी जिला बनाओ आंदोलन जारी है।
रानीखेत में धरना स्थल पर हुई सभा के दौरान नागरिक रानीखेत की बार-बार उपेक्षा पर शासन पर जमकर बरसे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि लंबे समय से चलाए जा हरे आंदोलन की इस बार भी उपेक्षा की गई, तो किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठा जाएगा। मांग को लेकर जमकर नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर रवीन्द्र जोशी, इदरीश बाबा, शिवराज सिंह मेहरा, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र अग्रवाल, हरी सिंह नेगी, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद पांडे, ललित पपनै, विजय पांडे, शाकिर हुसैन, हरीश मनराल, अर्जुन साह, पंकज चौधरी, विजय वर्मा, अर्जुन साह, आरएन वैला, राजेश रौतेला, रमींद्र कोहली आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment