For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

सीमा डेंटल कॉलेज में कार्यशाला आज

ऋषिकेश: सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में कन्टयूनिंग डेंटल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत आज वैज्ञानिक सत्र एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के डायरेक्टर पीजी स्टडीज डॉ. हिमांशु ऐरन ने बताया कि आर्थोडोन्टिकस विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दंत चिकित्सक कर्नल डॉ. अनमोल कालहा करेंगे। संस्थान के संस्थापक डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इस तरह सीडीई प्रोग्राम विद्यालय के स्नातकोत्तर स्तर पर पहुंचने के बाद पहली बार आयोजित हो रहा है। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मुहैया कराना रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि इस कोर्स के लिए संपूर्ण उत्तर भारत के डेंटल कॉलेजों से विशेषज्ञ दंत चिकित्सक एवं स्नातकोत्तर छात्र 100 से भी अधिक संख्या में पंजीकृत हो चुके हैं। कार्यशाला में विख्यात दंत चिकित्सक डॉ. वीपी जयदे विशेष रूप से हैदराबाद से पहुंच रहे हैं।

No comments:

Post a Comment