पिथौरागढ़: डा. अम्बेडकर समाजोत्थान समिति के डीडीहाट के अध्यक्ष जसवंत सिंह जंगपांगी ने समिति के अध्यक्ष को ज्ञापन भेज कर राजि जनजाति के लोगों के साथ हो रहे अन्याय पर रोक लगाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष को ज्ञापन भेज कर जसवंत सिंह जंगपांगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेज कर कहा है कि राजि परिवार की कौश्यला देवी का पति मान सिंह पुत्र इंद्र सिंह विगत कई समय से घर से लापता है । जिसकी शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गयी है। उन्होंने कहा है कि अति निर्धन राजि परिवार के सदस्यों के प्रति यदि संवेदनशील व्यवहार नहीं अपनाया गया तो वे इसके खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक जायेंगे।

No comments:
Post a Comment