बागेश्वर: गत वर्ष एक साइकिल सवार बच्चे की जान ले चुके विकास भवन मोटर मार्ग में अब तक प्रशासन ने रेलिंग नहीं लगाई है। इधर नदियों के उफान में होने के कारण इस व्यस्ततम मार्ग में अब तक रेलिंग न लगने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
बता दें कि गत वर्ष एक साइकिल सवार बच्चा इस मोटर मार्ग में मय साइकिल के सरयू नदी में बह गया था। उस समय नदी किनारे रेलिंग लगाए जाने की आवश्यकता महसूस की गई थी तथा इस पर शीघ्र कार्रवाई की बातें की गई थी परंतु बरसात समाप्त होने के बाद इस पर न तो प्रशासन ने ही सोचा और न ही किसी विभाग ने। बता दें कि इस मार्ग में सरस्वती शिशु मंदिर व नेशनल मिशन हाईस्कूल समेत अन्य विद्यालय भी स्थित हैं जिससे मार्ग में खतरा और अधिक बढ़ रहा है। इधर इस बार फिर बरसात होने से इस मोटर मार्ग में पैदल चलने व वाहन चालकों तथा बच्चों को खतरा हो गया है।

No comments:
Post a Comment