अल्मोड़ा: जिलाधिकारी डीएस गब्र्याल ने कलेक्ट्रेट सभागार में वन संरक्षण अधिनियम से बाधित सड़कों व निर्माण कार्यो की समीक्षा की। मौजूदा समय में वर्षा के चलते जिले की सभी कार्यदायी संस्थाओं से सजग रहते हुए उपलब्ध मार्ग साफ करने के उपकरणों व यंत्रों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को अपने-अपने कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष संचालित करने को कहा। ताकि वहां पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मार्गो में अभी तक अंतिम रूप से वन विभाग की अनुमति मिल गई है, वहां पर पेड़ों के छपान व कटान के बाद तत्काल कार्य प्रारंभ करें। क्योंकि अनावश्यक देरी से जनता को समय से सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। इसमें अनावश्यक विवाद भी खड़े होने की संभावना बनी रहती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि चिट्ठी-पत्री के बजाय आपस में व्यक्तिगत संपर्क पर समस्याओं का समाधान करें। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपसी विवादों के कारण रुकी योजनाओं में संयुक्त निरीक्षण कर स्थानीय जनता से बात कर उन्हें सुलझाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजीव साह, डीएफओ राहुल, अधिशासी अभियंता सुरेश आर्या, सुनील कुमार, मनोज बिष्ट सहित पीएमजीएसवाई सहित अनेक विभागों के लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment