For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

दस को चक्का जाम करेंगे गुरिल्ला प्रशिक्षित

उत्तरकाशी : गुरिल्ला संगठन ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से योजना बना कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है, ताकि जल्द ही गुरिल्लाओं की मांगों पर कार्रवाई हो सके। वहीं, 9 जुलाई का अल्टीमेटम देते हुए गुरिल्ला संगठन ने दस जुलाई को चक्काजाम की चेतावनी दी है।
जिला मुख्यालय में गुरिल्ला संगठन की बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष चमन लाल शाह ने कहा प्रदेश सरकार केंद्र को योजना व नीति निर्धारण कर भेजे, जिसके हमारी तीन सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई हो सके। बैठक में सचिव महावीर सिंह रावत, रतन मणी सेमवाल, जगमोहन भंडारी, संतोषी सजवाण आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment