उत्तरकाशी: धरासू से देवीधार के बीच का हिस्सा गंगोत्री हाईवे के लिये नासूर बनता जा रहा है। नालूपाणी और इसके आसपास दरकते पहाड़ से मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार समय से पहले ही यह सड़क बाधित होने लगी है जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
गंगोत्री राजमार्ग के चौड़ीकरण में धरासू से देवीधार के बीच करीब दस किमी का हिस्सा काफी संवेदनशील होने लगा है। बीते वर्ष सितंबर माह से इस सड़क पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू हुआ था। तब यह सड़क लगातार दस दिनों तक बंद रही थी। इस बार समय से पहले ही पहाड़ दरकने लगा है। नालूपाणी, भट्टीखाला और धरासू के निकट स्थिति सर्वाधिक विकट है। चटक कर गिरती चट्टानों, भारी बोल्डर, पेड़ और मलबे ने कुछ हिस्सों में तो सड़क का नामोनिशान ही मिटा दिया है। बीआरओ और निर्माण एजेंसी के पास इसका कोई इलाज नहीं है। अभी सड़क चौड़ीकरण के लिये खोदे गये हिस्सों में बाइंडिंग होनी है, लेकिन बरसात में इस तरह के काम का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में प्रशासन के पास एक ही चारा है कि बारिश रुकने पर किसी तरह मार्ग खोलकर यात्रा वाहनों और जरूरी सेवाओं के वाहनों का आवागमन कराया जाए। इस संबंध में बीआरओ के टूआईसी एसके शर्मा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में इस तरह की समस्या आना लाजिमी है। अगर इसे समय पर प्राकृतिक ढलान मिल जाए तो भारी भूस्खलन की संभावनाएं कम हो जाती हैं। फिलहाल बारिश के दिनों में स्थायी उपचार का काम भी नहीं किया जा सकता।

No comments:
Post a Comment