For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

नियुक्ति-पेंशन को गुरिल्लों का धरना

अल्मोड़ा: एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के बैनर तले नियुक्ति व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्ले 611वें रोज भी कलेक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे। अपनी मांगों को लेकर गुरिल्लों ने प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में 4 जुलाई को जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि इसके लिए सभी विकासखण्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने जिलेभर के गुरिल्लों से अपना पंजीकरण समिति के पास करा लेने को कहा। बुधवार को धरने पर विशन राम, गोविंद बल्लभ कांडपाल, संजय कुमार, दीवान सिंह नेगी, आनंदी महरा, रेखा आर्या बैठे। उक्रांद के वरिष्ठ नेता किशोरी लाल वर्मा ने गुरिल्लों के आंदोलन को धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया।

No comments:

Post a Comment