उत्तरकाशी: प्रदेश के प्रमुख सेब उत्पादक जनपद में बागीचों का विस्तार हुआ। इसके बावजूद उत्पादकता नहीं बढ़ सकी, क्योंकि हर साल कीटों के प्रकोप और दवाओं की कमी के कारण सेब की फसलें खराब हो रही हैं। उद्यान विभाग की ओर से दी जाने वाली अधिकांश दवाएं आउटडेटेड होने के कारण ये फसलों के लिए हानिकारक साबित हो रही हैं, जबकि विभाग जिले में हो रहे सेब के उत्पादन का बखान करने में ही व्यस्त है। नई व बेहतर दवाएं काश्तकारों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इसके कारण जिले में सेब की उत्पादकता बढ़ाने का काश्तकारों का सपना भी सपना बनता दिखाई दे रहा है।
सीमांत जनपद के हर्षिल-धराली, स्यौरी फल पट्टी व आराकोट व मोरी क्षेत्र में दो हजार हेक्टेयर में सेब की खेती की जा रही है। इस सभी फल पट्टियों से जनपद में सालाना 40 से 45 मीट्रिक टन सेब का उत्पादन किया जा रहा है, जबकि संभावनाएं इससे कहीं अधिक हैं। हर साल करीब बीस फीसदी फसल बेहतर दवाओं के अभाव में खराब हो जाती है। इनमें कीटनाशक, फफूंदीनाशक व जीवाणुनाशक दवाएं शामिल हैं। कीटनाशक दवाओं को छोड़कर फफूंदीनाशक व जीवाणुनाशक दवाओं की उपलब्धता सरकारी स्तर पर काफी सीमित मात्रा में होती है। इसके कारण काश्तकारों को हर साल इन दवाओं के लिये जूझना पड़ता है। उद्यान विभाग की ओर से काश्तकारों को दवाएं तो वितरित की जाती हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश दवाएं आउटडेटेड और बेअसर साबित होती हैं। नई और बेहतर दवाएं विभाग के पास उपलब्ध नहीं रहती। ऐसी दवाओं की काश्तकारों को भी जानकारी नहीं रहती। वहीं बाजार में इनकी कीमतें अधिक होने के कारण काश्तकारों के लिए ये काफी महंगी साबित होती हैं। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी श्रीराज पंचोला ने बताया कि विभाग की ओर से भी काश्तकारों को दवाएं वितरित की जाती हैं। इनमें नई दवाएं भी शामिल हैं, प्रयास किया जा रहा है कि और बेहतर दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
क्या कहते हैं काश्तकार
उत्तरकाशी : सेब काश्तकार जयभगवान पंवार, खुशाल सिंह नेगी व धर्मेद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश से दवाओं की जानकारी हासिल की है। इससे पता चला है कि यहां जो दवाएं इस्तेमाल की जा रही हैं, वो पुरानी पड़ चुकी हैं। कीट और अन्य कारकों पर उनका खास असर नहीं पड़ता। ऐसे में नई और फसल के लिये बेहतर दवाओं का प्रयोग जरूरी हो गया है। नई दवाओं की उपलब्धता और पर्याप्त जानकारी न होने के कारण उन्हें मजबूरन पुरानी दवाएं इस्तेमाल करनी पड़ रही हैं।
उपलब्ध नहीं हो रही ये दवाएं
कीटनाशक- इमिडा क्लोरेपिड, रोडीन
फफूंदी नाशक- कापर आक्सीक्लोराइड, कार्बनडाजिम, रेडोमिल जेड, डायथेन एम 45
जीवाणुनाशक- स्टेप्रोसाइक्लिन
उर्वरक - कैल्शयम अमोनियम नाईट्रेट
किसानों को जागरुक होना होगा
उत्तरकाशी : कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. पंकज नौटियाल बताते हैं कि बेहतर दवाओं से सेब की खराब होने वाली फसल को बचाया जा सकता है। इसके लिए काश्तकारों को भी जागरुक होना होगा। पुरानी दवाएं हानिकारक साबित हो सकती हैं।

No comments:
Post a Comment