ऋषिकेश: शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने घाट तिराहे के पास कार से एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गलती मानने की बजाय युवक लोगों से उलझ पड़े। इस पर लोगों ने उनकी जमकर धुन दिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक, रात करीब नौ बजे हरिद्वार मार्ग पर घाट चौक के पास एक स्कार्पियो यूपी 07 टी 0072 ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। आसपास के कुछ लोगों ने जब स्कार्पियो को रोका तो उसमें सवार चार युवक नशे में धुत होकर नीचे उतरे। वह अपनी गलती मानने की बजाय लोगों से ही उलझ बैठे। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इस बीच आसपास के कई लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। इस बीच दो युवक मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को वाहन सहित कोतवाली ले आई, जहां युवकों का मेडिकल कराया गया। दोनों शराब पिये होने की पुष्टि हुई। युवकों ने अपना नाम प्रदीप पुत्र पीएस रावत निवासी बाघखाला रायपुर देहरादून और सोनू पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रायपुर देहरादून बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।

No comments:
Post a Comment