बागेश्वर: लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के कारण जनपद के आधा दर्जन मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गये हैं। गरुड़ में चार गांवों में हो रहे भूस्खलन से कई परिवारों को खतरा उत्पन्न हो गया है। सरयू गोमती नदियों सहित बरसाती नाले उफान पर हैं।
कपकोट मोटर मार्ग में गुरुवार की सुबह पेड़ गिर जाने से कुछ देर तक मार्ग बाधित रहा। जबकि कपकोट- शामा, कर्मी, सौंग व फरसाली मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बाधित हो गये हैं। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांडा- रावतसेरा मोटर मार्ग भी मलबा आने के कारण बंद है। बालीघाट मोटर मार्ग मलबा आने के कारण चार घंटे तक बंद रहा। मूसलाधार बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गरुड़ में जिनखोला, ताकलीधार, पाटली, रीठागांव में भू-स्खलन से कई परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गये हैं। जिपं सदस्य ललित फस्र्वाण ने कहा है कि उक्त गांवों में गत वर्ष भी आपदा आयी थी जिस पर प्रदेश सरकार ने प्रभावितों को विस्थापित करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक न तो मुआवजा ही दिया गया है और नहीं विस्थापन की कार्रवाई की जा रही है। रौल्याना-कंधार मोटर मार्ग में कई स्थानों पर मलबा आने से कई गांवों का संपर्क बंद हो गया है। तिलसारी मोटर मार्ग भी बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गरुड़ में डोबा- नौघर मार्ग निर्माण से सड़क का मलबा पेयजल योजना में गिर जाने से लाइन ध्वस्त हो गयी है। जिस कारण बज्वाड़ गांव में पानी की आपूर्ति ठप हो गयी है।

No comments:
Post a Comment