For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

रजिस्ट्रार कानूनगो आज से करेंगे कार्य बहिष्कार

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की जिला इकाई लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने से खफा है। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने रजिस्ट्रार कानूनगो सेवा नियमावली बनाने समेत अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। समस्याओं को लेकर शुक्रवार से 4 दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू करने का एलान किया गया।
यहां तहसील कार्यालय परिसर में हुई बैठक में वेतन विसंगति दूर करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति करने, प्रत्येक तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो तथा कम्प्यूटर व डाटा इंट्री आपरेटर की नियुक्ति करने, प्रत्येक तहसील में बस्ता बरदार की नियुक्ति करने समेत अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर संघ 1 से 4 जुलाई तक कार्य बहिष्कार करेंगे। कहा गया कि यदि 10 जुलाई तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो रजिस्ट्रार कानूनगो संवर्ग के कार्मिक 11 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में मदन सिंह बिष्ट, गणेश दत्त जोशी, दिवान सिंह सलाल, हेमंत सिंह महरा, प्रताप राम, बालम सिंह बिष्ट, दीवान सिंह गिरि, प्रताप सिंह चिलवाल, अब्दुल हबीब, जाकिर हुसैन व पूरन प्रसाद मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment