For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

गवर्नर से मिले कांग्रेसी, सरकार पर पक्षपात का आरोप

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने गुरुवार को राज्यपाल माग्र्रेट आल्वा से मुलाकात कर उन्हें इस आशय का एक पत्र सौंपा।
नेता प्रतिपक्ष डा. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में आज विधायक दिनेश अग्रवाल, मनोरमा शर्मा, सुरेंद्र कुमार, लालचंद शर्मा समेत कई नेताओं ने राज्यपाल श्रीमती मा‌र्ग्रेट आल्वा से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा। नेता प्रतिपक्ष डा.हरक सिंह रावत ने इस पत्र में कहा है कि राज्य सरकार मनमानी पर आमादा है। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ अन्याय कर रही है। सरकारी कार्यक्रमों में कांग्रेसी विधायकों को अपमानित किया जा रहा है। डा.रावत ने पार्टी विधायक किशोर उपाध्याय से मंत्री आवास खाली कराने के मामले की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय की गैर मौजूदगी में आवास खाली करा सरकार उनका लगातार उत्पीड़न कर रही है। श्री उपाध्याय के उपवास के दौरान भी सरकार ने उनके साथ भेदभाव रवैया अपनाया। डा.रावत ने राज्यपाल से इस मामले में कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment