For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

वनकर्मी ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन

विकासनगर: चकराता वन प्रभाग के वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी में आयोजित 83वां दीक्षांत समारोह में 56 प्रशिक्षणार्थी पास आउट हुए। इस मौके पर वन संरक्षक यमुनावृत्त ने वनकर्मियों से अपने क‌र्त्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा। प्रशिक्षण सत्र 2011 में सर्वश्रेठ प्रदर्शन करने पर वन आरक्षी दर्शन सिंह राणा को पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित समारोह में वन संरक्षक यमुना वृत्त आरएन झा और उपवन संरक्षक चकराता वन प्रभाग डॉ. धीरज पांडे ने कहा कि वनों की सुरक्षा करना वन कर्मियों का पहला दायित्व है। उन्होंने कहा कर्मी प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को आत्मसात करें। समारोह में वर्ष 2011 के प्रशिक्षण सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर वन आरक्षी दर्शन सिंह राणा प्रथम रहे। इसके अलावा अन्य विषयों में महेश कोठिया, चंडी उनियाल, आशीष चंद्रा, मनोज कुमार, दर्शन राणा, प्रमोद डंगवाल व अकबर हुसैन को भी पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण में पास आउट हुए 56 प्रशिक्षणार्थियों को वन संरक्षक व डीएफओ द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर आरएस मेहता, जेपी भारद्वाज, एसएस गुंसाई, मिलाप सिंह, पीएस नेगी व देवेंद्र कुमार काला आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment