For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

भाड़ा न मिला तो नहीं उठाएंगे राशन

गोपेश्वर : सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन ने प्रशासन पर वादाखिलापी का आरोप लगाते हुए जुलाई से राशन का उठान न करने का निर्णय लिया।
जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में प्रशासन की ओर से नारायणबगड, ग्वालदम, थराली, देवाल के गोदामों के गल्ला विक्रेताओं के साथ हुई वार्ता के अनुरूप उन्हें माह फरवरी मार्च तक तथा दूरस्थ स्थानों के गल्ला विक्रेताओं का भाड़ा जून तक देने पर सहमति बनी थी, लेकिन प्रशासन ने इस समझौते का उल्लंघन कर आज तक भी गल्ला विक्रेताओं को किसी भी प्रकार का भाड़ा नहीं दिया। उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनका भुगतान न किया गया तो, वे जुलाई से राशन का उठान बंद करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रसाद सेमवाल, लक्षमण सिंह, सम्पूर्णानंद डिमरी, लखपत ंिसंह, राजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र ंिसंह, सुरेन्द्र सिंह, जगत सिंह सहित कई गल्ला विक्रेता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment