नौगांव : लोक संस्कृति से रची बसी रवांई घाटी के 66 गांवों की आस्था के प्रतीक कोट मेले में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। रुद्रेश्वर देवता के दर्शन कर पुण्य अर्जित करने के साथ ही श्रद्धालु देर शाम तक रवांई झुमैलू पर थिरकते रहे।
मेले में विभिन्न गांवों से आई पौराणिक परिधानों में सजी महिलाओं व युवतियों ने तांदी नृत्य, छोपती तथा पारपंरिक हारुल आदि लोकगीतों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह वर्ष का आखिरी मेला होता है। इसके बाद देवता की डोली को बारी-बारी से देवता के चार थानों तियां, बजलाड़ी, देवलसारी, तथा कंडाऊ मंदिर में वर्ष भर के लिए रखा जाता है। करीब अठारह से दो हजार मीटर की ऊंचाई पर देवदार, बांज, बुरांश, चीड़, तथा कैल के घने वृक्षेंा के बीच पैदल चलकर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख यशवंत कुमार, पूर्व जिपं अध्यक्ष सकल चंद रावत, पूर्व प्रमुख जगवीर सिंह भण्डारी, जिपं सदस्य संजय डोभात व मंदिर समित के जगमोहन सिंह ठाकुर, जयेन्द्र सिंह राणा, जग्रेन्द्र सिंह ने देवराणा तथा कोट मेले को उत्तराखंड पर्यटन मानचित्र पर विकसित करने की मांग की।
बदलते स्वरूप पर चिंता जताई
नौगांव : मेले के बदलते स्वरूप को लेकर सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने चिंता व्यक्त की। क्षेत्रीय गायक लक्ष्मण सिंह रमोला, विजयपाल सिंह, जगमोहन सिंह, सुनील आदि का कहना है कि मेले में युवा पीढ़ी के खान-पान व पाश्चात्य संस्कृति का मेले पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, जिसका असर रंवाई की आपसी भाईचारे व छुट-पुट घटनाओं में असर दिख रहा है।

No comments:
Post a Comment