For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

संदिग्ध लोगों की बढ़ती संख्या से ग्रामीण दहशत में

गोपेश्वर : चमोली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग भय खाने लगे हैं।अब जबकि स्कूल खुलने में महज दो दिन ही बचे हैं तो ग्रामीणों की चिंता और भी बढ़ गई है कि वह अपने नौनिहालों को अकेले स्कूल कैसे भेजें।
काबिले गौर है कि बीते एक माह से चमोली जिले में बच्चा चोर गिरोह को लेकर गहमागहमी है। प्रशासन जहां इन बातों को महज अफवाह मान रहा है वहीं ग्रामीण भयभीत हैं। खैनोली गांव के पूर्व प्रधान गजपाल सिंह ने बताया कि पच्चीस जून को जब एक स्थानीय युवती अपने बगीचे में काम कर रही थी तो वहां साधू के वेश में पहुंचे बदमाश ने लड़की को उठाने का प्रयास किया गनीमत रही कि लड़की के हो हल्ला करने पर वह संदिग्ध वहां से भाग निकला। उनका कहना है कि क्षेत्र घुरखेत, घनियालीसैंण, भेला, अंगोठ, सहित दर्जनों गांवों में लोग बाहरी लोगों की संदिग्धता से सहमे हुए हैं। उन्होंने इस आशय का पत्र जिलाधिकारी को भी देकर जिले में बढ़ रहे संदिग्ध व बाहरी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

No comments:

Post a Comment