For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

सैनिक हैं देश के सजग प्रहरी : भंडारी

पोखरी : पोखरी बस स्टेशन पर आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि देश की रक्षा का जिम्मा सैनिकों के हाथों में है। सैनिक देश के सजग प्रहरी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सैनिक भवन का लोकार्पण भी किया।
गुरुवार को आयोजित सैनिक सम्मेलन में भंडारी ने कहा कि भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यो के वे तत्पर हैं। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष आलम सिंह कंडारी ने कहा कि हमारा संगठन राजू भंडारी के साथ है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मणसिंह, जोशीमठ से आये कलिराम उनियाल, संगीता असवाल, शशि भंडारी, मंदोधरी पंत, कमला चौधरी, सुन्दरीदेवी, कर्नल जेपीएस नेगी ने सम्मेलन में अपने विचार रखे। इससे पूर्व काबीना मंत्री ने विधायक निधि में निर्मित सैनिक भवन का लोकार्पण किया। सम्मेलन में सैनिकों के अलावा के अलावा कई महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीआर चौधरी ने किया।

No comments:

Post a Comment