For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

बढ़ती कीमतों के लिए बाजार जिम्मेदार

देहरादून:गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने देश में बढ़ रही कीमतों के लिए विश्व बाजार को जिम्मेदार बताया है।
आज जारी एक बयान में सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही कीमतों का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिख रहा है। पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही अंतरराष्ट्रीय वृद्धि के कारण देश में पेट्रो पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई कम करने को लेकर राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। राज्य सरकार को पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को घोषणाओं से ज्यादा योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment