For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

देवाल:: गत माह देवाल ब्लॉक के कुलिंग गांव के टैक्सी चालक कलम सिंह की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग को लेकर लोगों ने देवाल-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर जाम लगाया। साथ ही प्रदर्शन भी किया। वहीं, एसडीएम गैरसैंण आरके गोयल के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
गुरुवार सुबह 10 बजे ब्लॉक प्रमुख देवाल देवीदत्त कुनियाल के नेतृत्व में कुलिंग व लोहाजंग से आये ग्रामीण, टैक्सी यूनियन व मृतक की पत्नी तहसील परिसर पहुंचे। यहां प्रशासन के खिलाफ नारेबबाजी करते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और धरना दिया। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर के समीप देवाल-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे भारी बारिश में वाहनों की दोनों ओर कतार लग गयी।
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि 4 मई को हुई टैक्सी चालक की हत्या के संदिग्ध हत्यारों को राजस्व पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की। इस संबध में मृतक की पत्नी शांति देवी ने कुछ दिन पूर्व थराली तहसील में क्रमिक अनशन भी किया था। उन्होंने कहा कि लिखित आश्वासन के बाद कोई कार्रवाई न होना राजस्व पुलिस की नाकामी को दर्शा रहा है। उल्लेखनीय है मामले में शामिल 6 लोगों में से तीन को राजस्व पुलिस हिरासत में ले चुकी है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका है।
वहीं, बाद में एसडीएम आरके गोयल के सप्ताहभर में मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका।
धरना-प्रदर्शन करने वालों में कनिष्ठ प्रमुख शांति देवी, भुवन सिह, रघुवीर सिह, अमर सिंह, पान सिह, भजन सिंह, गोपाल सिंह, सुनीता देवी आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment